प्रयागराज में जगुआर कार ने 8 को रौंदा:1 की मौत, गाड़ी का नंबर-0070; 7 गाड़ियों को भी टक्कर मारी
प्रयागराज में जगुआर कार ने 8 को रौंदा:1 की मौत, गाड़ी का नंबर-0070; 7 गाड़ियों को भी टक्कर मारी प्रयागराज में दिवाली मार्केट में एक तेज रफ्तार जगुआर कार घुस गई। कार ने पहले 2 चार पहिया और 5 दो पहिया गाड़ियों में टक्कर मारी। इसके बाद 8 लोगों को रौंद दिया। इससे एक इसेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। 4 लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस जगुआर से यह हादसा हुआ, वह प्रयागराज के बड़े मिठाई कारोबारी कामधेनु स्वीट्स के परिवार की बताई जा रही है। इसी परिवार का एक युवक कार चला रहा था। वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, क्योंकि कार का एयर बैग नहीं खुला। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके में हुआ। जगुआर का गेट अंदर से लॉक कर बैठा रहा ड्राइवर
बताया जा रहा है कि जगुआर कार चला रहा युवक पूरी तरह से नशे में धुत था। हादसे के बाद वह बुरी तरहसे डर गया और कार के गेट अंदर से लॉक कर लिए। बाहर मौजूद लोग उससे गेट खोलने के लिए कहते रहे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जब पुलिस आई, तब युवक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। जगुआर कार की कीमत 70 लाख से डेढ़ करोड़ के बीच है। अब तस्वीरें देखिए नशे में धुत था कार का ड्राइवर
घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी भीड़ थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया। पहले उसने आगे जा रही 3 गाड़ियों को को टक्कर मारी। इसके बाद लोगों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त गाड़ी रचित मध्यान चला रहा था। वह लूकरगंज का रहने वाला है और कामधेनु स्वीट्स के परिवार का सदस्य है। वह नशे में धुत था और अकेले ही गाड़ी चला रहा था। कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। हालांकि, कार केएसएन फूड एलएलपी के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरटीओ के दस्तावेजों में इसका पता 122 लूकरगंज दर्ज है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने जगुआर कार में तोड़-फोड़ कर दी। गुस्साए लोगों ने राजरूपपुर चौराहे पर रोड जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इस हादसे में मरने वाला प्रदीप पटेल इलेक्ट्रीशियन था। उसके परिजनों ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी लोगों को शांत कराने में जुटे हैं। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल किया। एक प्रत्यक्षदर्शी रामानंद अग्रहरि ने बताया कि जगुआर कार ड्राइवर बहुत ज्यादा नशे में था। करीब 100 की स्पीड से कार दौड़ा रहा था। गाड़ियों को टक्कर मारते हुए उसने 8 लोगों को रौंदा दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार ने पहले चौराहे पर कटलेट के ठेले में टक्कर मारी। इस दौरान दुकानदार और उसका 10 साल का बेटा घायल हो गया। एक आदमी अपने घर से सामान लेने निकाला था। उसे भी कार ने रौंद दिया। खबर लगातार अपडेट हो रही है बहन को धोखा दिया तो देवर का प्राइवेट पार्ट काटा:कमरे में सो रहा था, प्रयागराज में आधी रात भाभी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया प्रयागराज में छोटी बहन को प्यार में धोखा देने पर भाभी ने चाकू से देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद भाभी वहां से भाग निकली। देवर दर्द से छटपटाता रहा। शोर सुनकर परिजन भागते हुए आए। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर…
हरदोई में बीच बाजार लड़की से बैड टच:धनतेरस पर पीछे-पीछे घूमा, पहले कमर पर हाथ लगाया, फिर सिर से सिर टकराया
हरदोई में बीच बाजार लड़की से बैड टच:धनतेरस पर पीछे-पीछे घूमा, पहले कमर पर हाथ लगाया, फिर सिर से सिर टकराया हरदोई में बीच बाजार में एक युवक ने लड़की से बैड टच किया। युवक लगातार लड़की का पीछा कर रहा था। इसी दौरान उसने पहले लड़की की कमर में हाथ लगाया। इसके कुछ देर बाद उसने हंसते हुए अपना सिर लड़की के सिर से टकराया। फिर मुस्कुराते हुए वहां से भाग गया। यह मामला धनतेरस वाली रात (18 अक्टूबर) का है, लेकिन वीडियो रविवार को सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अच्छे से सबक सिखाया। इसके बाद युवक थाने से लंगड़ाते हुए बाहर आया। वह माफी मांगता रहा। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली शहर इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… 18 अक्टूबर को धनतेरस वाले दिन शहर के सिनेमा रोड स्थित काशीनाथ ज्वेलर्स के पास बाजार में जबरदस्त भीड़ थी। यहां एक लड़की, अपनी पहचान वाले लड़के साथ घूमने आई थी। इसी दौरान वहां एक युवक उसका पीछा करने लगा। अश्लील हरकत कर बाइक से भागा आरोपी
वह लड़की के पीछे-पीछे चलता रहा। इसके बाद युवक ने लड़की की कमर पर पीछे से हाथ लगाया। इसके बाद आगे बढ़ गया। कुछ सेकेंड बाद वह लड़की के और करीब आ गया। हंसते हुए उसके सिर से अपना सिर टच कर दिया। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए बाजार से बाहर निकल गया। अपनी बाइक स्टार्ट कर बाजार से भाग गया। दूध का कारोबार करता है आरोपी युवक
लड़की के पीछे चल रहे किसी शख्स से मोबाइल से युवक की हरकत को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पर पुलिस की नजर पड़ी, तो युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान मतलूब (40) के रूप में हुई। वह हरदोई शहर का रहने वाला है और दूध का कारोबार करता है। थाने में ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था
आरोपी युवक की मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। बाइक की नंबर प्लेट से अंतिम 4 अंक गायब थे। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मतलूब को अच्छे सबक सिखाया। इसके बाद जब वह थाने से बाहर निकला, तो ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। वह लंगड़ा रहा था। पुलिस से अपनी गलती की माफी मांग रहा था। कह रहा था- माफ कर दीजिए, अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, लोगों का कहना है कि मिशन शक्ति जैसे अभियान के बावजूद महिलाएं सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं। यह पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। ———————— ये खबर भी पढ़िए… महिला स्टेनो कोर्ट की छठी मंजिल से कूदी, मौत, कानपुर में नाना बोले- धक्का देकर हत्या की, 4 महीने पहले नौकरी लगी थी कानपुर कोर्ट में छठी मंजिल से कूदकर महिला स्टेनो ने जान दे दी। महिला के गिरते ही कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी महिला को अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला किसी मामले की पैरवी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रही थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतका के नाना ने कोर्ट के कर्मचारियों पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 4 महीने पहले ही नातिन की नौकरी लगी थी। उसने अपनी मां को कॉल करके सब बताया था। पढ़िए पूरी खबर…
‘स्टार प्रचारक नहीं बल्कि, स्टार विभाजक’, बिहार में कैंपेन को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना
अंता उपचुनाव: ‘मर्द हैं तो आएंगे वरना…’, नरेश मीणा का हनुमान बेनीवाल पर विवादित बयान
अमृतसर पुलिस ने किया 2 बदमाशों का एनकाउंटर:हरियाणा से पकड़ कर लाए थे, छिपाए हथियारों से किया फायर; गैंगस्टर जीवन से जुड़े
अमृतसर पुलिस ने किया 2 बदमाशों का एनकाउंटर:हरियाणा से पकड़ कर लाए थे, छिपाए हथियारों से किया फायर; गैंगस्टर जीवन से जुड़े पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने अपनी पुरानी जगह छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचें। वहीं, जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों ने अगस्त माह में अमृतसर में ही गोलीबारी की थी। तब आरोपी फरार हो गए थे, इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के करनाल से आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाशों का संबंध पंजाब के गैंगस्टर जीवन फौजी से है। माना जा रहा है कि वे इसी गिरोह के लिए इलाके में सक्रिय थे। पहले भी कई वारदात में पहले भी शामिल रह चुके हैं। अब जानिए अमृतसर में पहले कब गोलीबारी की
अमृतसर के रामदास क्षेत्र में 22 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे दो अज्ञात हमलावरों ने एक वेल्डिंग की दुकान पर फायरिंग की थी। कुरालिया गांव निवासी शिकायतकर्ता हरसिमरन सिंह ने बताया था कि वह खेती-किसानी करते हैं। 22 अगस्त को वे कंवलजीत सिंह की वेल्डिंग दुकान पर मौजूद थे। तभी बाइक सवार 2 युवकों ने तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। सिलसिलेवार जानिए कैसे हुई मुठभेड़… डीएसपी बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता
अमृतसर देहात पुलिस के डीएसपी गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कौन है गैंगस्टर जीवन, जिससे जुड़े दोनों के तार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों का संबंध पंजाब के गैंगस्टर जीवन फौजी से है। दोनों गिरोह में सक्रिय थे और कई वारदातों में पहले भी शामिल रह चुके हैं। वहीं, जीवन फौजी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है।
गैंगस्टर जीवन फौजी उर्फ स्वर्ण सिंह, पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड में जीवन का नाम एक वांछित आतंकी और भगोड़े सैनिक के रूप में दर्ज है। पुलिस डोजियर के अनुसार, उसके खिलाफ पंजाब में 12 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। इनमें से कई मामले ग्रेनेड हमलों, आतंकी गतिविधियों, जबरन वसूली और हथियारों की तस्करी से जुड़े हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, वह पंजाब में 7 ग्रेनेड हमलों में शामिल रहा है, जिनमें से एक अजनाला इलाके में हुआ था। उस पर आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) नेटवर्क के लिए काम करने का भी आरोप है। पुलिस ने उसके “टॉप ब्रैकेट टेररिस्ट” की श्रेणी में रखा है।
Deepotsav 2025: दीपोत्सव में दिखेगी त्रेतायुग की झलक, पुष्पक विमान पर माता सीता के साथ पधारेंगे श्रीराम
Deepotsav 2025: दीपोत्सव में दिखेगी त्रेतायुग की झलक, पुष्पक विमान पर माता सीता के साथ पधारेंगे श्रीराम
रामनगरी अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव को लेकर लोगों में उमंग नजर आ रहा है. सुबह से शाम तक चलने वाले इस आयोजन में परंपरा, गरिमा और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. दीपोत्सव पर झांकियों की शोभायात्रा का आगाज हो गया है. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया.
सुरक्षा के बड़े व्यापक इंतजाम किए गए हैं. वहां पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से निकली. यह रामपथ पर लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय करेगी. कई प्रदेशों के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं. रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर को शोभायात्रा का स्वागत करेंगे. झांकियों में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित अयोध्या की उपलब्धियों को दर्शाया गया है. इसके अलावा रामायण कालीन प्रसंग की भी छटा देखने को मिल रही है.
शोभायात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में जमा हुए लोग
अयोध्यावासी पूरे रास्ते घरों की छतों से पुष्प वर्षा करके स्वागत करेंगे. हजारों की संख्या में लोग इस शोभायात्रा को देखने के लिए साकेत महाविद्यालय पहुंचे हैं. इसमें स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश के पर्यटक और श्रद्धालु भी शामिल हैं.
श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना पुष्पक विमान
ये होंगी पुष्पक विमान की खासियत
त्रेतायुग की उस अलौकिक कथा को, जब भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे थे, इस दीपोत्सव में वास्तविक रूप में साकार किया जा रहा है. राम की पैड़ी के किनारे बन रहा यह राजशाही लुक वाला पुष्पक विमान अयोध्या की पहचान को नया आयाम देगा. इसकी लंबाई 32 फीट, ऊंचाई 25 से 30 फीट, और चौड़ाई 20 फीट होगी.
पुष्पक विमान के सामने उकेरा जाएगा रामायण काल का दृश्य
मोर की आकृति पर आधारित इस डिजाइन को ईपीसी सीट पर तैयार किया जा रहा है, जिससे विमान हल्का, आकर्षक और लंबे समय तक संरक्षित रह सके. पुष्पक विमान के सामने रामायण काल के दृश्यों को उकेरा जाएगा, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या आगमन की झांकी सजाई जाएगी. श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान सेल्फी प्वाइंट के रूप में खोला जाएगा, ताकि हर आगंतुक इस दिव्य दृश्य को अपनी यादों में सहेज सके.
संध्या के समय लेज़र लाइट शो, दीपों की रेखा और पुष्पवर्षा के साथ यह स्थान अयोध्या के सांस्कृतिक पर्यटन का नया केंद्र बनेगा. अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी के कुशल शिल्पकार मिलकर इस पुष्पक विमान को आकार दे रहे हैं. पारंपरिक कला में आधुनिक तकनीक का संगम इस कृति को अनोखा बना रहा है. स्वर्णिम रंगों, मोरपंखी डिजाइन और राजशाही शैली का यह विमान दीपोत्सव की शोभा में चार चांद लगाएगा.
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा चयनित कार्यदाई संस्था सार्क मीडिया के मालिक सौरभ कुमार सिंह का कहना है कि उनका लक्ष्य दीपोत्सव के दौरान ऐसा वातावरण तैयार करना है, जो न केवल दर्शनीय रूप से आकर्षक हो बल्कि अयोध्या के समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रतिबिंबित करें.
कुरुक्षेत्र में एक साथ जली बेटे-बहू की चिता:पहले पति फिर 15 घंटे बाद पत्नी की मौत, पिता रिटायर्ड फौजी
कुरुक्षेत्र में एक साथ जली बेटे-बहू की चिता:पहले पति फिर 15 घंटे बाद पत्नी की मौत, पिता रिटायर्ड फौजी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड फौजी के बेटे और बहू का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। पति की मौत के बाद पत्नी ने महज 15 घंटे के अंदर अपने प्राण त्याग दिए। पत्नी की मौत भी हार्ट अटैक से मानी जा रही है। पति-पत्नी की एक साथ मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, तक दंपती की पहचान पिहोवा के अरुणाय गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह उर्फ बिट्‌टू (45) और करमजीत कौर (40) के रूप में हुई है। नरेंद्र सिंह गांव में पीर की दरगाह पर सेवा करते थे, जबकि उनकी पत्नी करमजीत कौर हाउस वाइफ थी। अचानक सीने में दर्द हुआ गांव के लोग नरेंद्र सिंह को प्यार से बिट्टू बाबा कहकर बुलाते थे। कल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक बिट्‌टू के सीने में दर्द होने लगा। परिजन उसे तुरंत पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया, जिसकी सूचना रिश्तेदारों तक पहुंचा दी गई। रात को पत्नी ने त्यागे प्राण नरेंद्र की मौत से परिवार में मातम छा गया। कल रात होने की वजह से नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। इसलिए आज उनका अंतिम संस्कार होना था, लेकिन अलसुबह सुबह करीब साढ़े 3 बजे घर पर नरेंद्र सिंह की पत्नी करमजीत कौर ने भी प्राण त्याग दिए। परिजन-रिश्तेदारों को नहीं हुआ यकीन परिजनों को एक बार भी यकीन नहीं हुआ कि करमजीत कौर की मृत्यु हो गई। वे उन्हें लेकर पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने करमजीत कौर की जांच कर मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर रिश्तेदारों को भी यकीन नहीं हुआ। पति-पत्नी के एक साथ चले जाने से गांव के लोग भी दुखी है। एक चिता पर किया अंतिम संस्कार आज गांव में दोनों का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे विशु ने दोनों की चिता को मुखाग्नि दी। नरेंद्र सिंह के पास 2 बेटियां सनूर और ट्विंकल हैं और दोनों की शादी हो चुकी हैं। वहीं उनके बेटे विशु के पास 3 बेटियां है। विशु पिहोवा में कपड़े की दुकान पर काम करता है। पिता आर्मी से रिटायर्ड नरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह आर्मी में कार्यरत थे। वे आर्मी से बतौर हवलदार रिटायर हुए थे। आर्मी से रिटायर होने के बाद बलवंत सिंह ने हरियाणा पुलिस फोर्स को जॉइन किया था। यहां से भी बलवंत सिंह हवलदार के पद से रिटायर हुए थे। करीब 10 साल पहले उनकी मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी सुरजीत की मौत उनसे पहले हो चुकी थी। 30 साल पहले गांव आया परिवार बलवंत सिंह का परिवार पहले गुरुग्राम में रहता था, लेकिन नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद करीब 25 साल पहले उनका परिवार अरुणाय गांव में आकर रहने लगा। उसके बाद परिवार यही पर बस गया। नरेंद्र और उसकी पत्नी की मौत से गांव के लोगों में सहानुभूति है।
पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा पिता बने:अंबाला की एक्ट्रेस पत्नी परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया; लिखा- हमारी बाहें भर गईं
पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा पिता बने:अंबाला की एक्ट्रेस पत्नी परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया; लिखा- हमारी बाहें भर गईं पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और हरियाणा में अंबाला की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के घर किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं। राघव चड्‌ढा ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर जानकारी दी। राघव ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आखिरकार वह आ गया। हमारा बेबी बॉय। हम वाकई इससे पहले अपनी लाइफ के बारे में याद नहीं कर सकते। हमारी बाहें भर गई हैं और हमारा दिल भी भर आया है। पहले हम एक-दूसरे के लिए थे, लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है। आभार के साथ परिणीति और राघव।’ वहीं, परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने लिखा है- इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं है। आपको बहुत प्यार। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट… दिवाली मनाने पहुंची थीं परिणीति
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शनिवार को दिवाली मनाने के लिए दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद आज रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। राघव चड्ढा का परिवार इस खुशी के पल को लेकर बेहद उत्साहित है। अंबाला कैंट में रहते हैं परिणीति के माता-पिता
परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी कॉन्‍वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई थी। 17 साल की उम्र में परिणीति लंदन चली गईं। जहां से उन्‍होंने मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्‍त की। प्रदेश सरकार ने परिणीति चोपड़ा को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। उनके पिता पवन चोपड़ा और मां रीना चोपड़ा अंबाला कैंट में स्टाफ रोड पर रहते हैं। परिणीति के पिता की राय मार्केट में चोपड़ा ऑटोमोबाइल नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। 2023 में उदयपुर में हुई थी शादी
परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई थी। राघव चड्ढा का परिवार दिल्ली में रहता है। उनका ननिहाल जालंधर में है। राघव आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और वह पहले पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल ने डाली थी पोस्ट राघव ने कपिल शर्मा शो में भी दिया था हिंट
कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे। इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था और कहा था कि हम जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे। फाइनली कपल ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है।
झज्जर में मिला भिवानी से किडनैप बाबा का शव:5 अक्टूबर को हुआ था अपहरण; गांव नांगल के श्रीनाथ डेरे में रहते थे, दो गिरफ्तार
झज्जर में मिला भिवानी से किडनैप बाबा का शव:5 अक्टूबर को हुआ था अपहरण; गांव नांगल के श्रीनाथ डेरे में रहते थे, दो गिरफ्तार झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड से भिवानी जिले के गांव नांगल से करीब दो हफ्ते पहले किडनैप किए गए बाबा का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रोहतक के पास जेएलएन नहर में फेंक दिया था। बीते दिन भिवानी पुलिस झज्जर पहुंची और नहर में एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को ढूंढा। 5 अक्टूबर को हुई थी किडनैपिंग पुलिस जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि, मृतक बाबा की पहचान योगी चंबा नाथ के रूप में हुई है। वह बाबा भिवानी जिले के गांव नांगल स्थित श्रीनाथ डेरे में रहते थे। वह बचपन से ही डेरे में पले-बढ़े थे। 5 अक्टूबर की रात को कुछ लोग उन्हें डेरे से किडनैप कर ले गए थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। किडनैपिंग की शिकायत गांव के सरपंच ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। झज्जर बाकरा हेड जेएलएन में मिला शव तलाश के दौरान पुलिस को झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गांव नांगल के बाबा के रूप में हुई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई भेजा गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। गला घोंटकर की गई हत्या जांच अधिकारी भिवानी पुलिस के अनिल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। हत्या करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। गांव में शोक की लहर बाबा की हत्या की खबर जैसे ही गांव नांगल पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया।
मगन सुहाग सुसाइड केस में दिव्या को हाईकोर्ट से जमानत:बोली- ग्राहकों से अपने खाते में पैसे जमा कराए, रोहतक जिला कोर्ट में सुनवाई 23 को
मगन सुहाग सुसाइड केस में दिव्या को हाईकोर्ट से जमानत:बोली- ग्राहकों से अपने खाते में पैसे जमा कराए, रोहतक जिला कोर्ट में सुनवाई 23 को रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस मामले में आरोपी दिव्या की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें दिव्या के वकील की तरफ से रखी दलीलों के आधार पर जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया। जमानत के लिए दिव्या ने मृतक मगन पर ही पैसे कमाने के लिए दबाव डालने व काम न करने पर उसे व उसके बेटे को मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में दिव्या की जमानत याचिका पर रोहतक एडिशनल सेशन कोर्ट में 4, 8, 9,11 व 19 सितंबर को सुनवाई हुई, जिसमें याचिका को खारिज कर दिया गया। दिव्या की एक बार अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज हो चुकी है। इसके बाद दिव्या की तरफ से हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई, जिस पर सुनवाई के बाद कल शाम दिव्या को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अब इस मामले में रोहतक की एडिशनल सेशन कोर्ट में 23 अक्टूबर को रेगुलर सुनवाई होनी है। 21 दिन के बेटे को लेकर ससुराल गई दिव्या जमानत याचिका में दिव्या के वकील ने कहा कि 3 जुलाई 2019 को दिव्या व मगन ने प्रेम विवाह किया। परिवार के लोगों ने शादी को स्वीकार नहीं किया तो मगन के साथ रोहतक में किराए पर रहने लगी। 2021 में लड़के को जन्म दिया। जब लड़का 21 दिन का था तो दिव्या अपने ससुराल में रहने लगी। लेकिन ससुराल में मगन के परिवार ने जाति व दहेज के लिए दिव्या से झगड़ा करना शुरू कर दिया। 3 महीने जेल में रहा मगन दिव्या की जमानत याचिका में कहा गया कि जब दिव्या गर्भवती थी तो मगन एनडीपीएस एक्ट में 3 महीने तक जेल में रहा। इसी दौरान दिव्या को मगन के नशे की आदत का पता चला। उसके बाद मगन की जमानत करवाई। मगन के नशे की आदत के कारण ही नौकरी करना शुरू किया और 4 माह के बेटे को छोड़कर अहमदाबाद में कैटरिंग वेटर का काम करने लगी। मगन ने मुंबई में दिलवाई बार डांसर की नौकरी जमानत याचिका में दिव्या ने मगन पर आरोप लगाया कि मृतक मगन ही उसे मुंबई के डांस बार में लेकर गया और परिवार वालों से बात को छुपाने के लिए मजबूर किया। मगन ने ही दिव्या को निजी नाइट डांस पार्टियों में जाने के लिए विवश किया, ताकि दिव्या अधिक पैसे कमा सके। मगन के पास थी दिव्या की पासबुक व डेबिट कार्ड जमानत याचिका में दिव्या ने कहा कि मगन ने उसे ग्राहकों से सीधे अपने खाते में पैसे जमा करवाने के लिए मजबूर किया। साथ ही उसका डेबिट कार्ड, पासबुक व चेक बुक अपने पास रख लिए। मगन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम से पैसे निकालता था और अपनी बुरी आदतों पर लगभग 7,09,400 रुपए खर्च किए।