अंत्योदय मेलों से बदलेगी गरीबों की जिंदगी, सीएम नायब सैनी बोले- सरकार खुद पहुंचा रही योजनाओं का लाभ घर-घर
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को इस तरह बदलने का प्रयास किया है कि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ स्वयं सरकार पहुंचाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय मेले इसी सोच का हिस्सा हैं, जहां जरूरतमंद परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रविवार…
