मिशन-2027 के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कसी कमर, पांच विधायकों समेत नई मीडिया टीम मैदान में
सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया बहुस्तरीय मीडिया नेटवर्क हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने अपने मीडिया विभाग का व्यापक पुनर्गठन करते हुए नई टीम की घोषणा की है। पार्टी ने सरकार और संगठन की नीतियों को मजबूती से जनता तक पहुंचाने तथा विपक्ष के आरोपों का प्रभावी जवाब देने के लिए पांच विधायकों को राज्य वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी…
