साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं, जागरूक नागरिक बनाने का माध्यम : हरविंद्र कल्याण
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का मजबूत आधार शिक्षा और साक्षरता है। उन्होंने कहा कि साक्षरता को केवल अक्षरों को पहचानने, शब्दों को पढ़ने या लिखने की क्षमता तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। वास्तविक साक्षरता वह है, जो व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और जीवन में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक बनाए तथा उसे सही निर्णय लेने के लिए सक्षम करे। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास पैदा करती है। ज्ञान के…
