पंजाब में SSF के गठन के बाद सड़क हादसों में होने वाली मौतों की दर में 48 प्रतिशत की कमी आई, अन्य राज्यों ने भी मॉडल अपनाने में रुचि दिखाई—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स का असर, सड़क हादसों में मौतों की दर में 48 प्रतिशत की कमी पंजाब में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुरू की गई सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ.) अब राज्य में सड़क हादसों को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पंजाब सरकार के अनुसार, एस.एस.एफ. के गठन के बाद सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की दर में 48 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। हादसा स्थलों पर फोर्स की त्वरित पहुंच, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने और समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था के कारण…
