भारत में 7-Eleven का सफर पड़ा भारी, रिलायंस रिटेल बंद कर सकता है ज्यादातर स्टोर
भारत में कन्वीनियंस स्टोर के कारोबार को लेकर रिलायंस रिटेल और दुनिया की सबसे बड़ी कन्वीनियंस-स्टोर चेन 7-Eleven के बीच पांच साल से चली आ रही साझेदारी अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। दोनों कंपनियों के बीच हुई फ्रेंचाइजी व्यवस्था के तहत देश में खोले गए करीब 60 स्टोर में से ज्यादातर को बंद करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि इन स्टोर्स का कारोबार लंबे समय से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था और लगातार हो रहे नुकसान ने इस फॉर्मेट की व्यावसायिक व्यवहार्यता पर सवाल खड़े कर दिए…
