अमृतसर सूरमाज ने रचा इतिहास, लुधियाना लायंस को हराकर पहली बार जीती शेर-ए-पंजाब टी20 ट्रॉफी
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले ही सीजन में अमृतसर सूरमाज ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में टीम ने लुधियाना लायंस को 8 विकेट से हराकर शानदार अंदाज में खिताब पर कब्जा जमाया। अमृतसर की इस जीत की खास बात यह रही कि टीम के नियमित कप्तान अभिषेक शर्मा फाइनल में मैदान पर मौजूद नहीं थे। वह राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारियों के चलते मुकाबले का हिस्सा नहीं बन सके। उनकी अनुपस्थिति में नमन धीर ने टीम की कमान संभाली और खिलाड़ियों ने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरते हुए टीम को चैंपियन बना दिया। अमृतसर सूरमाज ने 143…
