यूरोप के एनर्जी मार्केट में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में अडानी ग्रुप, 27 हजार करोड़ रुपये में खरीदेगा Evos
भारत के बड़े कारोबारी समूहों में शामिल अडानी ग्रुप अब अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पोर्ट और कार्गो हैंडलिंग के कारोबार से अपनी पहचान बनाने वाला यह समूह अब यूरोप के लिक्विड स्टोरेज सेक्टर में बड़ी एंट्री करने जा रहा है। इसके लिए अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) यूरोप की प्रमुख लिक्विड स्टोरेज कंपनी Evos BV को खरीदने की तैयारी में है। इस अधिग्रहण पर करीब 27 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सौदा अडानी ग्रुप की अब तक की…
