अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों की परीक्षा: बुमराह समेत सभी देंगे मैच फिटनेस टेस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ प्रस्तावित टी-20 सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत चार क्रिकेटरों की फिटनेस को परखा जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने मैच सिमुलेशन और प्रैक्टिस मुकाबलों का कार्यक्रम तैयार किया है। जसप्रीत बुमराह के साथ हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी इन मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों के मैच प्रदर्शन और शरीर की प्रतिक्रिया को देखने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि वे अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज…