AC की आदत बना रही शरीर को कमजोर! मामूली गर्मी में भी बिगड़ रही लोगों की हालत
देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिसके कारण लोगों के लिए घर से बाहर निकलना चुनौती बन गया है। भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए अधिकांश लोग घर, कार्यालय, शॉपिंग मॉल और वाहनों में एयर कंडीशनर (AC) का लगातार उपयोग कर रहे हैं। आधुनिक जीवनशैली में एसी अब केवल सुविधा का साधन नहीं रह गया है, बल्कि कई लोगों की दैनिक आवश्यकता बन चुका है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक समय तक लगातार…
