अमेरिका में आसमान से लेकर एयरपोर्ट तक अफरा-तफरी: तकनीकी गड़बड़ी ने रोक दी हजारों उड़ानें, लाखों यात्री बेहाल

अमेरिका के हवाई यातायात नेटवर्क में आई तकनीकी गड़बड़ी ने देशभर की विमान सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी आने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को सुरक्षा के मद्देनजर कई घंटों तक उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी। इस फैसले का असर इतना व्यापक रहा कि 8 हजार से अधिक फ्लाइट्स रद्द हो गईं, जबकि करीब 15 लाख यात्रियों को अपनी यात्रा टालनी पड़ी या एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को शुरू हुआ यह संकट चार घंटे से ज्यादा समय तक जारी रहा। बाद में अधिकारियों ने उड़ानों पर…