रात में साफ हवा में सोना ब्लड शुगर के लिए हो सकता है फायदेमंद! प्री-डायबिटीज के मरीजों को एयर प्यूरीफायर से मिल सकती है राहत, रिसर्च में हुआ खुलासा

आज के समय में वायु प्रदूषण केवल सांस से जुड़ी बीमारियों तक सीमित नहीं रह गया है। इसका असर शरीर के दूसरे महत्वपूर्ण अंगों और मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ सकता है। खराब हवा में लंबे समय तक सांस लेने से हृदय संबंधी समस्याओं, सूजन और ब्लड शुगर के असंतुलन का खतरा बढ़ने की आशंका रहती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए प्रदूषण ज्यादा परेशानी पैदा कर सकता है, जो पहले से प्री-डायबिटीज की स्थिति में हैं। ऐसे लोगों को अपनी जीवनशैली और खानपान के साथ-साथ घर के अंदर की हवा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसी बीच…