अम्बाला की जमीन पर अपनी ही सरकार से भिड़े अनिल विज, बोले- जनता के हक की लड़ाई में सबसे आगे खड़ा मिलूंगा

चंडीगढ़/अम्बाला। हरियाणा की सियासत में एक बार फिर कैबिनेट मंत्री अनिल विज के बगावती तेवर चर्चा में हैं। अम्बाला छावनी की प्रस्तावित फ्री होल्ड लैंड पॉलिसी को लेकर विज ने अपनी ही सरकार के सामने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि यदि नीति को जनभावनाओं के अनुरूप नहीं बदला गया और इसके खिलाफ लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा, तो वह सरकार के साथ खड़े होने के बजाय अम्बाला छावनी की जनता के साथ दिखाई देंगे। विज ने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ी तो वह खुद धरने, प्रदर्शन और आंदोलन में जनता के साथ बैठेंगे।…

राजनीति से बढ़कर रिश्ते: अंबाला में जेपी नड्डा और अनिल विज की आत्मीय मुलाकात

हरियाणा के अंबाला में सोमवार को उस समय आत्मीय माहौल देखने को मिला जब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा के आगमन पर हरियाणा सरकार में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह मुलाकात केवल एक औपचारिक राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि दोनों नेताओं के बीच वर्षों से चले आ रहे व्यक्तिगत, संगठनात्मक और पारिवारिक संबंधों की भी झलक देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात ने एक बार फिर यह दर्शाया कि सार्वजनिक जीवन…

Ambala में Plastic Bottle Factory में भीषण आग! लाखों का सामान जलकर खाक, Fire Brigade को आग पर काबू पाने में लगे 4 घंटे!

हरियाणा के अंबाला जिले के साहा थाना क्षेत्र के गांव केसरी में शनिवार देर रात एक प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री और उसके गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में मौजूद प्लास्टिक सामग्री, तैयार बोतलें और कच्चा माल तेजी से आग पकड़ने लगे, जिसके कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को घटना की जानकारी दी। प्लास्टिक जैसे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग…