क्या अमेरिकी संसद डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटा सकती है? जानिए महाभियोग के नियम और पूरा संवैधानिक गणित
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हालिया चुनावी नतीजों से राजनीतिक झटका जरूर लगा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर तत्काल कोई संकट आ गया है। अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति मजबूत होने के बाद ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की चर्चा तेज हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विपक्षी सांसद मिलकर ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटा सकते हैं? क्या संसद में बहुमत हासिल करना ही किसी राष्ट्रपति को सत्ता से बाहर करने के लिए पर्याप्त है या इसके लिए कोई…
