‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में क्यों नहीं दिखे अनूप सोनी के दमदार सीन? पर्दे के पीछे की मेहनत आई सामने

ओटीटी की दुनिया में किसी फिल्म या सीरीज को दर्शकों तक पहुंचाने से पहले कई स्तरों पर काम किया जाता है। कहानी लिखने से लेकर कलाकारों की तैयारी, एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग और अंतिम एडिटिंग तक, हर चरण में पूरी टीम को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसके बावजूद कई बार ऐसे दृश्य अंतिम संस्करण का हिस्सा नहीं बन पाते, जिन्हें तैयार करने में कलाकारों ने अपना काफी समय और ऊर्जा लगाई होती है। अभिनेता अनूप सोनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। नेटफ्लिक्स की थ्रिलर ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में उनके कई सीन फिल्म के फाइनल कट…