दिवाली के बाद जहरीली हवा में बच्चों को कैसे रखें एक्टिव? बाहर खेलने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद अक्सर कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। पटाखों से निकलने वाला धुआं, वाहनों का उत्सर्जन, धूल-मिट्टी और मौसम में बदलाव मिलकर हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। इसका असर बच्चों की सेहत पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए प्रदूषित हवा में ज्यादा देर तक रहना परेशानी पैदा कर सकता है। ऐसे में माता-पिता के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या दिवाली के बाद बच्चों को पार्क में खेलने, साइकिल चलाने या बाहर दौड़ने से पूरी तरह रोक देना चाहिए?…