एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए 5 मेडल, मिक्स्ड रिले में सिल्वर से लेकर वुशु में रोशिबिना की चमक

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच मेडल अपने नाम किए। भारत को इस दिन 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल मिले। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। भारतीय दल के खाते में अब 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल हैं। मेडल टैली में चीन सबसे आगे बना हुआ है, जिसके खाते में 127 पदक हैं। दिन की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में पदक की उम्मीद जगाई। एथलेटिक्स, शूटिंग, रोइंग और वुशु में भारत को पदक…

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला मेडल

एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत के खाते में कई अहम उपलब्धियां जुड़ीं। सबसे बड़ी खबर वेटलिफ्टिंग से आई, जहां स्टार भारतीय खिलाड़ी मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उनके इस पदक के साथ एशियन गेम्स में भारत का वेटलिफ्टिंग मेडल का 28 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया। मीराबाई ने बुधवार को कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया और प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नैच राउंड में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम का वजन सफलतापूर्वक उठाया। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सिल्वर मेडल अपने…

भारत से भिड़ेगा जापान, 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित; कडोवाकी-फ्लेमिंग संभालेंगे कप्तानी, 22 सितंबर को होगा टी-20

क्रिकेट के मैदान पर भारत और जापान पहली बार एक विशेष अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आमने-सामने नजर आएंगे। जापान क्रिकेट ने 22 सितंबर को होने वाले इस एकमात्र टी-20 मुकाबले के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दोनों देशों के बीच होने वाला यह मैच कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि इसका आयोजन भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। मुकाबला जापान के सानो शहर में खेला जाएगा। जापानी टीम की कप्तानी केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग को सौंपी गई है। कडोवाकी-फ्लेमिंग जापान के प्रमुख…