राशिद खान ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 200 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले गेंदबाज बने; उमरजई के तूफानी शतक से अफगानिस्तान की शानदार जीत

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। शारजाह में खेले गए दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 19 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मुकाबले में कई ऐसे रिकॉर्ड बने, जिन्होंने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक तरफ अजमतुल्लाह उमरजई ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि जिम्बाब्वे के गेंदबाज बेबस नजर आए, तो दूसरी ओर राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। राशिद खान अब पुरुष टी-20…