विजय माल्या के ‘रिफंड’ दावे पर SBI का जवाब, 10,270 करोड़ की रिकवरी के बाद भी 8,752 करोड़ बकाया
विजय माल्या और बैंकों के बीच लंबे समय से चल रहा कर्ज और रिकवरी विवाद एक बार फिर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गया है। माल्या की ओर से यह दावा किया गया है कि बैंकों ने उनकी देनदारी से कहीं अधिक रकम और संपत्तियां हासिल कर ली हैं, इसलिए उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को खत्म किया जाना चाहिए। दूसरी तरफ, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम ने अदालत के सामने अलग तस्वीर पेश की है। lenders के मुताबिक, अब तक बड़ी रकम और संपत्तियों की रिकवरी के बावजूद 31 अगस्त 2026 तक करीब…
