क्या सनी देओल को मुस्लिम किरदार में पेश करना भारी पड़ा? ‘बंटवारा 1947’ की असफलता पर राजकुमार संतोषी ने दिया जवाब
सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों में दोनों ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। यही वजह थी कि जब दोनों एक बार फिर ‘बंटवारा 1947’ के लिए साथ आए, तो फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई गई थीं। ऊपर से कहानी देश के बंटवारे जैसे संवेदनशील और ऐतिहासिक दौर पर आधारित थी और रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस का मौका चुना गया। लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर…
