एयरपोर्ट पर किन लोगों को नहीं देनी पड़ती आम यात्रियों जैसी सिक्योरिटी जांच? जानिए पूरी VIP लिस्ट

एयरपोर्ट पर सफर करने वाले यात्रियों को विमान में बैठने से पहले कई तरह की सुरक्षा प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। यात्रियों की एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक सुरक्षा एजेंसियां अलग-अलग स्तर पर जांच करती हैं। आम यात्रियों के लिए मेटल डिटेक्टर से गुजरना, जरूरत पड़ने पर फ्रिस्किंग कराना और हैंड बैगेज की स्क्रीनिंग इस प्रक्रिया का हिस्सा है। हालांकि, एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले हर व्यक्ति के लिए सुरक्षा जांच की प्रक्रिया बिल्कुल एक जैसी नहीं होती। देश के कुछ संवैधानिक पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विशिष्ट व्यक्तियों और कुछ खास श्रेणियों के लोगों को प्री-एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक यानी विमान में सवार…