Gen-Z के बीच PM मोदी का नया अंदाज: भजन क्लबिंग में बजाई खंजरी, युवाओं से जुड़ने की कोशिशों के बीच चुनावी वोटर लिस्ट पर भी सियासत

नई दिल्ली में शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। दीन दयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में मोदी युवाओं के बीच नजर आए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भजनों का आनंद लिया, तालियां बजाईं और हाथ में खंजरी लेकर संगीत की लय में शामिल हुए। यह आयोजन भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के मौके पर किया गया था। इस कार्यक्रम की खासियत यह रही कि इसमें पारंपरिक भजन को सामान्य धार्मिक आयोजन की बजाय आधुनिक कॉन्सर्ट जैसी प्रस्तुति के साथ पेश किया गया। मंच पर…