नर्सों की यूनिफॉर्म पर कंगना रनौत की राय, बोलीं- वक्त के साथ भारतीय पहचान भी झलकनी चाहिए
बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका बयान नर्सिंग पेशे और नर्सों की यूनिफॉर्म से जुड़ा है। कंगना की टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब वह अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म में वह एक स्टाफ नर्स की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म के प्रमोशन से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने नर्सों की यूनिफॉर्म, उसके डिजाइन, ऐतिहासिक प्रभाव और स्वास्थ्य सेवा में नर्सों की भूमिका को लेकर अपनी राय साझा की। कंगना की टिप्पणी सामने आने के…
