‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे ‘पंचायत’ के ‘प्रहलाद चाचा’?

रामायण फिल्म में कुंभकर्ण और मेघनाद के किरदारों को लेकर बड़ा अपडेट, फैसल मलिक और राघव जुयाल के नाम की चर्चा भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शामिल निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस मेगा बजट फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच शुरुआत से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी, भव्य सेट, अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजुअल इफेक्ट्स और बड़ी स्टारकास्ट के कारण यह प्रोजेक्ट बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुका है। फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी…