‘रामायण’ के पहले पार्ट का आखिरी सीन क्यों होगा सबसे बड़ा सरप्राइज? नितेश तिवारी ने दी बड़ी जानकारी
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसकी स्टारकास्ट, विजुअल्स, तकनीक और कहानी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। अब इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने पहली बार यह संकेत दिया है कि फिल्म के पहले भाग का समापन किस तरह का होगा और दर्शकों को इसे देखने के बाद कैसा अनुभव मिलने वाला है। उन्होंने यह भी साफ किया कि आखिर इस महाकाव्य को दो भागों में रिलीज करने की जरूरत क्यों महसूस हुई। हाल ही में फिल्म…
