सेंधा नमक को सेहतमंद समझकर ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, शरीर में कैल्शियम की कमी से कमजोर हो सकती हैं हड्डियां

रोजमर्रा के खाने में नमक का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। कोई साधारण सफेद नमक पसंद करता है, तो कोई सेंधा नमक को ज्यादा प्राकृतिक और सेहत के लिए बेहतर मानकर अपनी डाइट में शामिल करता है। व्रत के दौरान इसका इस्तेमाल बढ़ जाता है और कई लोग सलाद, फल, रायता और दूसरे व्यंजनों में भी इसे नियमित रूप से खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी भी तरह के नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर पर क्या असर डाल सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, नमक की अधिक मात्रा सिर्फ ब्लड प्रेशर के…