फरीदकोट नगर चुनाव: SDM की शिकायत के बाद बंटी रोमाणा पर केस दर्ज, अकाली दल भड़का
फरीदकोट नगर काउंसिल चुनावों के बीच सियासी हलचल तेज, बंटी रोमाणा पर केस के बाद बढ़ा विवाद नगर काउंसिल चुनावों के बीच पंजाब के फरीदकोट में राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान पैदा हुए विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। यह मामला नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस…
