कैंबे ऑयल ब्लॉक पर ONGC का कब्जा, वेदांता को लगा ₹379 करोड़ का झटका; दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले से बदला पूरा समीकरण
देश के तेल और गैस कारोबार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उद्योगपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता को गुजरात के पास समुद्र में स्थित कैंबे ऑफशोर ऑयल ब्लॉक के मामले में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने इस विवादित तेल ब्लॉक का संचालन और नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद यह बदलाव हुआ है। दूसरी तरफ, वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड ने इस ब्लॉक से संबंधित अपनी संपत्तियों और बकाया रकम का मूल्यांकन बदलते हुए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में…
