दिवाली की खुशियों के बीच दिल पर न पड़ जाए पटाखों का असर, हार्ट पेशेंट इन 7 बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

दिवाली का त्योहार आते ही चारों तरफ रौनक, रोशनी और उत्साह का माहौल बन जाता है। घरों में पकवान तैयार होते हैं, लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और रात होते ही आसमान पटाखों की चमक से जगमगा उठता है। लेकिन इस जश्न के बीच एक ऐसी परेशानी भी पैदा होती है, जिसे अक्सर लोग गंभीरता से नहीं लेते। यह परेशानी है पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं और तेज आवाजों का स्वास्थ्य पर पड़ने वाला असर। खासतौर पर हृदय रोग से जूझ रहे लोगों के लिए दिवाली का समय अतिरिक्त सावधानी बरतने वाला होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वायु प्रदूषण…