डड्डूमाजरा कचरा निपटान में देरी पर सख्त रुख, कमिश्नर ने अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी
चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड को लेकर एक बार फिर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि इस बार निर्धारित समयसीमा के भीतर डंपिंग ग्राउंड से कचरा हटाने और बायो-माइनिंग का कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से लंबित इस परियोजना को लेकर प्रशासन अब किसी भी तरह की देरी स्वीकार करने के मूड में नहीं है। डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड पिछले कई वर्षों से पर्यावरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्थानीय लोगों की परेशानियों…
