1.5 करोड़ की रकम जमा होते ही Rajpal Yadav को मिली अस्थायी रिहाई, 18 मार्च तक जेल से बाहर रहने की अनुमति

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत मिली है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े आर्थिक विवाद के कारण उन्हें तिहाड़ जेल में जाना पड़ा था। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान की, जिससे वह अपने परिवार के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हो सकें। अदालत ने राजपाल यादव को उनकी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए सीमित अवधि की राहत दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है। इस दौरान उन्हें अदालत द्वारा तय की गई…