PTM में सिर्फ नंबर और ग्रेड न पूछें, टीचर से इन बातों पर करें चर्चा

पेरेंट-टीचर मीटिंग यानी PTM माता-पिता के लिए बच्चे की पढ़ाई का हाल जानने का एक अहम मौका होती है। स्कूल में होने वाली इस मुलाकात के दौरान आमतौर पर सबसे ज्यादा चर्चा परीक्षा के परिणाम, नंबर, ग्रेड, होमवर्क और कमजोर विषयों को लेकर होती है। रिपोर्ट कार्ड सामने आते ही पेरेंट्स अक्सर यही जानना चाहते हैं कि बच्चा बाकी बच्चों की तुलना में कैसा प्रदर्शन कर रहा है और उसे किन विषयों में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि बच्चे की स्कूल लाइफ को केवल उसके नंबरों से समझना संभव नहीं है। स्कूल में उसका व्यवहार, दोस्तों के साथ…

बच्चा गुस्से में माता-पिता को मारने लगे तो क्या करें? इन तरीकों से समझाएं सही और गलत की सीमा

छोटे बच्चों में गुस्सा, जिद, चिड़चिड़ापन और अपनी बात मनवाने की कोशिश करना उनके विकास का सामान्य हिस्सा माना जाता है। कई बार बच्चा अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाता और ऐसे में वह रोने, चिल्लाने, चीजें फेंकने या हाथ-पैर चलाने लगता है। लेकिन जब यही व्यवहार माता-पिता को मारने तक पहुंच जाए, तो इसे केवल बच्चे की मासूम शरारत समझकर छोड़ देना सही नहीं है। बच्चे का किसी पेरेंट पर हाथ उठाना इस बात का संकेत हो सकता है कि उसे अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना और अपनी सीमाओं को समझना अभी सीखना है। ऐसे समय…