बच्चों की परवरिश में न करें ये 5 गलतियां, आत्मसम्मान पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

बच्चों के लिए परिवार और रिश्तेदारों के बीच होने वाली छोटी-छोटी बातें भी काफी मायने रखती हैं। शादी, जन्मदिन, पूजा, पार्टी या किसी पारिवारिक कार्यक्रम में अक्सर बच्चे सभी के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। लोग उनसे बातचीत करना चाहते हैं, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और कई बार मजाक-मजाक में उनसे कुछ ऐसा करने के लिए भी कह देते हैं, जिसमें बच्चा सहज महसूस नहीं करता। कई माता-पिता भी सामाजिक दबाव में आकर बच्चे को वह काम करने के लिए कह देते हैं। बड़ों के लिए भले ही यह सामान्य व्यवहार हो, लेकिन बच्चे के लिए ऐसी स्थिति…