चीन-अमेरिका टकराव की आहट: होर्मुज में ईरानी तेल को लेकर बढ़ी तनातनी
मध्य-पूर्व का रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य इन दिनों वैश्विक राजनीति का केंद्र बन गया है। ईरान से तेल सप्लाई और उस पर अमेरिका की सख्ती के चलते चीन और अमेरिका के बीच तनाव खुलकर सामने आ रहा है। हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि अगर दोनों देशों के बीच समझदारी नहीं बनी, तो यह विवाद बड़े टकराव में बदल सकता है। दरअसल, अमेरिका ने साफ संकेत दिए हैं कि वह ईरान से तेल लेकर जा रहे चीनी टैंकरों पर रोक लगाने के लिए तैयार है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने अपने बयान में…
