Punjab में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी: CM Mann, निवेशकों को दिया भरोसा

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में निवेश करने के इच्छुक उद्योगपतियों और कारोबारी समूहों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उद्योगों के विस्तार और नए निवेश को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब को देश के अग्रणी औद्योगिक और निर्यात केंद्रों में शामिल करना है, जिसके लिए निवेशकों को अनुकूल माहौल, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और आवश्यक रियायतें उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में आयोजित तीन दिवसीय ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन’ के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा…