कैंपा कोला की सस्ती कीमतों से नहीं बदलेगी कोका-कोला की रणनीति, CEO ने कहा- बाजार के शोर पर नहीं देंगे ज्यादा ध्यान
भारत के सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है। एक तरफ लंबे समय से बाजार में मजबूत पकड़ रखने वाली कोका-कोला और पेप्सिको जैसी ग्लोबल कंपनियां हैं, तो दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के दोबारा लॉन्च किए गए कैंपा कोला ने बेहद कम समय में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। कम कीमत और तेजी से बढ़ते डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के दम पर कैंपा कोला ने कार्बोनेटेड बेवरेज मार्केट में स्थापित कंपनियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। हालांकि, कैंपा कोला की बढ़ती लोकप्रियता और आक्रामक कीमतों के बावजूद कोका-कोला अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करने के…
