रिलायंस का आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का मेगा प्लान: CBG प्लांट से 3 लाख रोजगार, सरकार को ₹60 हजार करोड़ राजस्व

आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में खेती और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राज्य में कंप्रेस्ड बायोगैस यानी CBG से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए करीब ₹1 लाख करोड़ के निवेश की घोषणा की है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 2 अक्टूबर को मदनपल्ले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की जानकारी दी। इस परियोजना को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि अवशेषों के इस्तेमाल और वैकल्पिक ऊर्जा के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, प्रस्तावित निवेश से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार…

561 करोड़ के निवेश से बायोगैस सेक्टर में उतरेगी मारुति सुजुकी, CBG प्लांट के जरिए वैकल्पिक ईंधन पर बढ़ाएगी फोकस

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भविष्य की ईंधन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) के क्षेत्र में बड़ा निवेश करने का फैसला किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 561 करोड़ रुपये की लागत से चार नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के तहत कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि यदि शुरुआती चरण की परियोजनाएं अपेक्षित परिणाम देती हैं तो आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में निवेश और क्षमता दोनों का विस्तार किया जाएगा। मारुति सुजुकी का यह कदम ऐसे समय…