डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा ऐलान: नई पार्टी के साथ 37 नेताओं पर खुलासे की चेतावनी
पंजाब की राजनीति में एक नया राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने नई राजनीतिक पार्टी ‘भारत राष्ट्रीय पार्टी’ के गठन की घोषणा कर दी है। कांग्रेस से अलग होने के बाद उठाया गया उनका यह कदम राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की संभावना को जन्म दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह पार्टी संगठनात्मक स्तर पर मजबूत होती है, तो आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब की राजनीति में नए गठजोड़ और नई राजनीतिक रणनीतियां देखने को मिल सकती हैं। नई पार्टी के ऐलान के साथ…
