मीठे से नहीं, तनाव से भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर? जानिए कोर्टिसोल कैसे बिगाड़ता है शुगर का संतुलन

जब भी ब्लड शुगर बढ़ने की बात आती है, सबसे पहले खान-पान पर ध्यान जाता है। आमतौर पर माना जाता है कि ज्यादा मिठाई, मीठे पेय या कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाने से शुगर बढ़ती है। लेकिन हर बार इसकी वजह सिर्फ डाइट नहीं होती। कई बार व्यक्ति मीठे से पूरी तरह परहेज करने के बावजूद बढ़ी हुई ब्लड शुगर का सामना कर सकता है। इसके पीछे तनाव भी एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है। दरअसल, शरीर और दिमाग के बीच हार्मोन के जरिए गहरा संबंध होता है। जब किसी व्यक्ति पर काम, परिवार, आर्थिक स्थिति या किसी अन्य वजह से…