पहली बार टूर डी फ्रांस फेम्स के मंच पर पहुंची भारतीय साइकिलिस्ट, हर्षिता जाखड़ ने बढ़ाया देश का मान

भारतीय साइक्लिंग के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राजस्थान की 19 वर्षीय साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो अब तक किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी के नाम नहीं थी। हर्षिता टूर डी फ्रांस फेम्स 2026 से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित महिला रोड साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में शामिल इस आयोजन में उनकी मौजूदगी भारतीय खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। हर्षिता का यह सफर कई वर्षों की मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन का नतीजा है। राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली…