दही-हांडी सिर्फ मटकी फोड़ने का खेल नहीं, जानिए कृष्ण की लीला से महाराष्ट्र के बड़े उत्सव तक का पूरा सफर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में अलग-अलग तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन्हीं में दही-हांडी का उत्सव खास आकर्षण का केंद्र रहता है। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को मनाई जा रही है और इसके अगले दिन कई शहरों में दही-हांडी के आयोजन होंगे। खासतौर पर महाराष्ट्र में इस पर्व का उत्साह देखने लायक होता है। मुंबई, ठाणे, पुणे और आसपास के इलाकों में बड़ी-बड़ी हांड़ियां ऊंचाई पर लटकाई जाती हैं और उन्हें फोड़ने के लिए गोविंदा पथक मानव पिरामिड बनाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर दही-हांडी की यह परंपरा शुरू…