दलेर मेहंदी विवाद में सुबोध उनियाल की सफाई, बोले- तबीयत खराब थी तो पहले बताते; 35 लाख रुपये के भुगतान का भी किया जिक्र
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बीच शुरू हुआ विवाद लगातार सुर्खियों में है। कुंजापुरी मेले में गायकी के दौरान मंत्री की ओर से मंच पर जताई गई नाराजगी के बाद मनोरंजन जगत की कई हस्तियां दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आई हैं। अब सुबोध उनियाल ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा है कि यदि गायक की तबीयत खराब थी, तो उन्हें आयोजकों को इसकी जानकारी पहले ही देनी चाहिए थी। मंत्री का कहना है कि दलेर मेहंदी जैसे बड़े कलाकार से दर्शकों को अच्छी प्रस्तुति की उम्मीद थी, लेकिन…
