भारत के डेटा सेंटर कारोबार में बड़ी डील की तैयारी, टाटा ग्रुप समेत तीन दिग्गज कंपनियां बेच सकती हैं अपनी हिस्सेदारी
भारत में तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर उद्योग के बीच एक बड़े कारोबारी सौदे की सुगबुगाहट तेज हो गई है। देश के प्रमुख डेटा सेंटर ऑपरेटरों में शामिल एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (STT GDC India) को बेचने की तैयारी चल रही है। इस संभावित सौदे में टाटा ग्रुप के साथ प्राइवेट इक्विटी कंपनी केकेआर (KKR) और सिंगापुर की दूरसंचार कंपनी सिंगटेल (Singtel) भी शामिल हैं। तीनों निवेशक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने के विकल्प पर काम कर रहे हैं। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि इस पूरी डील का मूल्य 5.5 अरब डॉलर से अधिक हो…
