समुद्र के नीचे मौजूद है धरती का सबसे ऊंचा पर्वत! जानिए मौना केआ की हैरान कर देने वाली कहानी
जब भी दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ों की बात होती है, तो सबसे पहले माउंट एवरेस्ट का नाम सामने आता है। हिमालय की गोद में स्थित यह पर्वत अपनी विशाल ऊंचाई के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। बर्फ से ढकी इसकी चोटी को छूना आज भी पर्वतारोहियों के लिए बड़ी चुनौती माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी पर एक ऐसा पर्वत भी है, जिसका ज्यादातर हिस्सा समुद्र के पानी के नीचे छिपा हुआ है? इसकी खासियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हमारी पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है। महासागरों…
