पेरिस से लौटे भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने का दावा, ₹50 हजार के चालान पर AAP ने उठाए सवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विदेश यात्रा से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर तीन घंटे तक रोके जाने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि पेरिस से भारत लौटने पर मान को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और इस दौरान उनका 50 हजार रुपये का चालान भी काटा गया। पार्टी के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई के पीछे ऊपर से दबाव होने की बात कही। हालांकि, मुख्यमंत्री को किस वजह से रोका गया और चालान किस नियम के उल्लंघन के लिए जारी किया गया, इस बारे में पार्टी…

दिल्ली से दुबई जाना पड़ा भारी! 2 फ्लाइट घंटों लेट, एयरपोर्ट पर यात्रियों का प्रदर्शन

दिल्ली से दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए स्पाइसजेट की दो उड़ानों में हुई लंबी देरी परेशानी का कारण बन गई। दोनों फ्लाइट अपने तय समय से 24 घंटे से भी ज्यादा पीछे चलती रहीं। इंतजार से परेशान करीब 200 यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के भीतर जमीन पर बैठकर विरोध जताया। यात्रियों का आरोप था कि उन्हें लंबे समय तक उड़ान को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और शेड्यूल लगातार बदला जाता रहा। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब सोमवार से एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को मंगलवार दोपहर तक भी अपनी फ्लाइट के…