डेढ़ साल की उम्र में बच्चे की ये 4 बातें दिखें तो हो जाएं सतर्क, डॉक्टर से जरूर लें सलाह
बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती कुछ साल उसके शारीरिक, मानसिक, भाषाई और सामाजिक विकास के लिहाज से बेहद अहम होते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बच्चे में नई-नई क्षमताएं विकसित होने लगती हैं। वह बैठना, खड़ा होना, चलना, बोलना, चीजों को समझना और आसपास के लोगों के साथ जुड़ना सीखता है। इन क्षमताओं को विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव यानी डेवलपमेंटल माइलस्टोन कहा जाता है। करीब 18 महीने यानी डेढ़ साल की उम्र तक बच्चे के विकास में कई बदलाव दिखाई देने लगते हैं। हालांकि हर बच्चे के सीखने की गति अलग हो सकती है, लेकिन कुछ क्षमताएं ऐसी हैं…
