World Diabetes Day: बार-बार होने वाली खुजली को न समझें मामूली परेशानी, हाई ब्लड शुगर त्वचा को पहुंचा सकती है नुकसान, जानें कब है खतरे की घंटी

डायबिटीज को आमतौर पर ऐसी बीमारी माना जाता है जिसका सीधा संबंध ब्लड शुगर और शरीर के अंदरूनी अंगों से होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खून में ग्लूकोज की मात्रा लंबे समय तक अधिक रहने का असर आपकी त्वचा पर भी पड़ सकता है? कई बार शरीर में लगातार खुजली होना, त्वचा का फटना, रूखापन, जलन और बार-बार संक्रमण होना भी ब्लड शुगर के अनियंत्रित रहने का संकेत हो सकता है। खास बात यह है कि कुछ लोगों को डायबिटीज होने का पता चलने से पहले ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां महसूस होने लगती हैं। हर साल…