हिचकी आने पर किसी के याद करने की बात में कितनी सच्चाई? जानिए शरीर के अंदर कैसे शुरू होती है यह प्रक्रिया

कई बार ऐसा होता है कि अचानक किसी व्यक्ति को हिचकी आने लगती है। घर के बड़े-बुजुर्गों से लेकर दोस्तों तक, अक्सर इसे लेकर एक मजेदार बात कही जाती है कि जरूर कोई आपको याद कर रहा होगा। कुछ लोग तो हिचकी आने पर अपने परिचितों और करीबियों के नाम तक गिनने लगते हैं। भारतीय समाज में यह मान्यता लंबे समय से प्रचलित है और आज भी बड़ी संख्या में लोग इसे सच मानते हैं। लेकिन क्या वास्तव में किसी के याद करने का असर हमारे शरीर पर इस तरह पड़ सकता है? क्या किसी व्यक्ति के बारे में सोचने…