चौटाला परिवार में फिर बढ़ा सियासी टकराव, दिग्विजय ने अभय पर लगाए डर का माहौल बनाने के आरोप

जेजेपी नेता ने इनेलो की छवि खराब होने के लिए चाचा को ठहराया जिम्मेदार, कहा—अपनी सीमा में रहें, निजी टिप्पणियों का जवाब देना भी जानते हैं हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार के बीच जारी सियासी खींचतान एक बार फिर तेज हो गई है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने चाचा और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला पर तीखा हमला बोला है। दिग्विजय ने अभय चौटाला की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह प्रदेश में डर और खौफ का माहौल बनाने वाली राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने…