दिवाली की दावतों के बाद कैसे पाएं फिटनेस? पेट की चर्बी और बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये तरीके

दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है। इस दौरान घरों में तरह-तरह की मिठाइयां तैयार की जाती हैं। कहीं मेहमानों के स्वागत के लिए लड्डू, बर्फी और गुलाब जामुन रखे जाते हैं तो कहीं नमकीन, समोसे, कचौरी और दूसरी तली हुई चीजों का दौर चलता है। त्योहार के उत्साह में लोग अक्सर अपनी रोजाना की डाइट और फिटनेस रूटीन को नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार भूख न होने के बावजूद सामने रखी मिठाइयां और पकवान खाने का मन हो जाता है। इसका असर कुछ दिनों बाद पेट और शरीर पर दिखाई देने…